होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार,मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

मालथौन। थाना क्षेत्र में जानलेवा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मालथौन। थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रूपेंद्र पिता चंद्रभान सिंह बुंदेला निवासी ग्राम इटवा के रूप में हुई है। विवेचना के दौरान हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस बढ़ाये जाने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार मामले में अपराध क्र. 332/2026 के तहत धारा 296(बी)ए 115(2), 351(3)एवं 333 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही थी। विवेचना में सामने आये साक्ष्यों और घटना की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस का इजाफा किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। एसपी संजीव सिंहा के निर्देशन तथा एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All