होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पुलिया से 5 फीट नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत, दो साथी लापता, जांच में जुटी पुलिस

सागर : पुलिया से 5 ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : पुलिया से 5 फीट नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत, दो साथी लापता, जांच में जुटी पुलिस
सागर/बांदरी। दो दिन पहले अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से निकले एक युवक का शव रविवार को बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिठोरिया में एक पुलिया के नीचे मिला। युवक की पहचान खुरई के गढ़ौला नाका निवासी रंजीत अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि रंजीत अहिरवार शुक्रवार को अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से निकला था। रविवार को उसका शव ग्राम पिठोरिया के पास पुलिया के नीचे पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवक बाइक समेत पुलिया से लगभग 5 फीट नीचे जा गिरा था। उसका सिर पत्थरों से टकरा गया, जिससे अत्याधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। हादसे के समय उसके साथ मौजूद दोनों दोस्तों का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस पुलिया पर यह हादसा हुआ वहां सुरक्षा रेलिंग नही है। रेलिंग नही होने के कारण पहले भी यहां दुर्घटनायें होती रही है। ग्रामीणों ने पुलिया पर सुरक्षा इंतजाम किये जाने की मांग की है। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटनाक्रम को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस युवक के दोनों साथियों की तलाश कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!