होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

उड़ीसा से ब्याह कर लाई गई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा शक

उड़ीसा से ब्याह कर लाई ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

उड़ीसा से ब्याह कर लाई गई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा शक

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र की जरुआखेड़ा चौकी अंतर्गत एक 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार को पति सोमनाथ चौबे अपनी पत्नी संगीता को बेहोशी की हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामले में पति सोमनाथ चौबे के साथ उसके माता-पिता से भी पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दो वर्ष पहले सोमनाथ संगीता को उड़ीसा से शादी कर जरुआखेड़ा लाया था। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मृतका के मायके पक्ष के लोग पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
नरयावली थाना प्रभारी प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!