होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : सूने घर, किराने की दुकान से लाखों की चोरी, तार फेंसिंग तक उखाड़ ले गये चोर

सागर : सूने घर, किराने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : सूने घर, किराने की दुकान से लाखों की चोरी, तार फेंसिंग तक उखाड़ ले गये चोर
सागर/खुरई। देहात थाना क्षेत्र के नरोदा गांव में चोरों ने एक ही रात में जमकर कोहराम मचाया। शातिर चोरों ने पुलिस गश्त की पोल खोलते हुये एक सूने घर और किराने की दुकान के ताले चटकाये और लाखों रुपये के जेवर और नकदी समेट ले गये। इसके बाद बदमाशों ने खेतों को भी नहीं छोड़ा और वहां से लोहे की कीमती तार फेंसिंग तक उखाड़ ले गये। इस सिलसिलेवार चोरी से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और लोग दहशत में हैं। यह पूरी वारदात नरोदा गांव के रहने वाले बादल सिंह ठाकुर के यहां हुई। बादल सिंह के घर के बाहर ही उनकी किराने की दुकान है। चोरों ने सबसे पहले दुकान का ताला तोड़ा। वहां से चोरों ने गल्ले में रखे करीब 5 से 6 हजार रुपये कैश, सिगरेट के पैकेट और कोल्डड्रिंक की बोतलें बटोर ली। दुकान साफ करने के बाद चोरों ने बगल में बने सूने घर को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुये और पूरी अलमारी खंगाल डाली। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरों ने घर के अंदर रखे 63 हजार रुपये नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, कान के झुमके, पायल और करीब आधा किलो चांदी के जेवरात चुरा लिये। इसी रात चोरों ने गांव के ही कम्मोद पटेल के घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी भी काटी। लेकिन तभी घर के लोगों की नींद खुल गई और आहट पाकर चोर वहां से दुम दबाकर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने गांव के तीन-चार किसानों के खेतों का रुख किया और वहां लगी महंगी तार फेंसिंग उखाड़कर अपने साथ ले गये। नरोदा गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। पिछले कुछ समय में इस गांव के भीतर चोरी की यह चौथी बड़ी वारदात है। इससे पहले चोरों ने दो बार गांव के मंदिरों में चोरियां की थीं, वही एक बार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के घर को भी निशाना बनाया था। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही खुरई देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की एक टीम संदेहियों से पूछताछ कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!