होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट घेरकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

सागर : केंद्र सरकार के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट घेरकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

सागर। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की बलपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में तथा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सागर जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में जोरदार प्रदर्शन करतें हुये कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर वेरिकेटिंग व भारी पुलिस बल के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर कलेक्ट्रेट का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेसजन स्थानीय पहलवान बाबा मंदिर के समीप एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हुये छात्रों पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की पुरजोर मांग उठाई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है।कांग्रेस पार्टी संविधान,लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज़ को पुलिस बल के दम पर दबाना चाहती है। हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस अन्याय के विरुद्ध अपना संघर्ष लगातार जारी रखेंगी।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी,महंगाई और शिक्षा से जुड़े गंभीर संकटों का सामना कर रहा है।अपनी बात रखने वाले छात्रों पर दमन लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी
उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि न्याय की लड़ाई लड़ रहे छात्रों व कांग्रेसजनों पर बलपूर्वक कार्यवाही किए जाने की जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए उतनी कम है।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा छात्रों की गूंज कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के छात्रों की आवाज़ को बुलंद करना है।युवा कांग्रेस छात्रों के सम्मान,लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।यदि दमनकारी रवैया जारी रहा तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे,एड.निखिल चौकसे,जैद खान,युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,रहली विधानसभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी,सुरखी विधानसभा अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह राजपूत,बंडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन बाजपेई,खुरई विधान सभा अध्यक्ष अमन लोधी आदि ने छात्रों के लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर केंद्र सरकार के इशारे पर की गई पुलिस की बर्बर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।घेराव व प्रदर्शन मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना चौबे,जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,राकेश राय,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जतिन चौकसे,अभिषेक गौर,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव,सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू,आशीष बाबा राजोरिया, राशिद खान,पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,पार्षद शिव शंकर यादव,रिचा सिंह,ताहिर खान,मोहन अहिरवार,डॉ दिनेश पटैरिया,मनोज पवार,संजय मोंटी यादव,राहुल चौबे,राजा बुन्देला,संजय रोहिदास,इदरीश खान,इंद्र भूषण तिवारी,संजना कुर्मी,लक्ष्मी कुर्मी,नुरुल हसन,राहुल कुशवाहा, साहित्य पाण्डेय,समीर मकरानी,पीयूष अवस्थी, अरविंद पंथी,सुरेन्द्र करोसिया,एड.घनश्याम पटेल,हरगोविंद कुर्मी,मोतीलाल पटेल,कोमल सिंह,आईं एम खान,जय पारासर,विजय पारासर,शहजाद हुसैन,महेन्द्र यादव, कदम सिंह,शहजाद निहारिया,एड.बृजेंद्र अहिरवार, एड.पुष्पेंद्र प्रजापति,सत्यभान सिंह,राम अवतार सिंह,परवेज खान,शुभम तिवारी,पंचम लाल, सुदीप पटैरिया,रामबाबू कुर्मी,मदन सेन,सलमान खान,जितेन्द्र कुमार,पवन जाटव,गणेश ठाकुर, महेश सेन,सन्दीप अहिरवार,अजय राजपूत, अनिल दक्ष,सुनील पावा,सुभाष चौधरी,जसवंत अहिरवार,अजय चौधरी,अजय बमदेले,नीरज कुर्मी,मंगल पटैल,देव सिंह राजपूत,देशराज यादव,राहुल रजक,शुभम सोनी,प्रेम लाल,राजू चौधरी,शिवाजी राजा,सुनील चौधरी,दीपेन्द्र राजपूत,अजय लारिया,सौरभ लोधी,जयराम तिवारी,पवन बेन,पंकज बंसल,आशीष पटैल, अंकित तिवारी,लखन यादव,नीलेश पटैल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!