होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जुआ फड़ पर मोतीनगर पुलिस की दबिश, 11 आरोपी पकड़े11500 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद, जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

जुआ फड़ पर मोतीनगर पुलिस ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

जुआ फड़ पर मोतीनगर पुलिस की दबिश, 11 आरोपी पकड़े11500 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद, जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

सागर। जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मोतीनगर पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 11500 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंतनगर वार्ड स्थित पुरानी काली माता मंदिर के सामने कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 11 लोगों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं मौके से कुल 11500 नगद तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किये, सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, दिनेश यादव, सुनील, सत्येंद्र, राजीव, अनुराग, ब्रजेन्द्र, संजय और गौरव सेन की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All