सागर : उल्दन बांध के भराव क्षेत्र में फंसे 8 से ज्यादा बंदर, दो का किया रेस्क्यू
सागर। उल्दन बांध के भराव क्षेत्र में पेड़ों पर फंसे बंदरों का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार बांध से करीब 500 मीटर दूर पेड़ों पर बंदरों का झुंड लंबे समय से फंसा हुआ है। बताया गया कि वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से अब तक दो बंदरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है, लेकिन अभी भी 6 से अधिक बंदर सूखे और हरे पेड़ों पर फंसे हुये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये बंदर करीब एक महीने से अधिक समय से भोजन और सुरक्षित स्थान के लिये संघर्ष कर रहे हैं। भराव क्षेत्र में पानी बढने के कारण बंदरों के लिये स्थिति लगातार मुश्किल होती जा रही है। वही उतर वन मंडल के बांदरी रेजर विपुल जावड़ ने बताया कि सूचना मिलने पर दो दिन से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है दो बंदरों को रेसक्यू किया जा चुका है पहले दिन दो बंदर नांव में आ गये थे लेकिन दूसरे दिन कोई बदंर नीचे नही आया। लेकिन नांव की मदद से केला और चना बंदरों तक पहुंचा दिया गया है। मुहली रेंज से रेसक्यू टीम को बुलाया गया है। रविवार को टीम फिर से बचाव कार्य करेंगी। वही सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है जिसमें एक बंदर मृत दिखाई दे रहा है। दरअसल बांध में अभी तक 30 प्रतिशत पानी भरा है। बदंर यहां के पेडों पर रहते थे और पानी भरने के कारण यही फंसे गए। रेस्क्यू में डिप्टी रेंजर अनुराग श्रीवास्तव, वनरक्षक संजीव रघुवंशी, हेमराज, विनय चौबे आदि शामिल रहे।








