होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

घर में मिली थी 55 वर्षीय महिला की लाश, जांच में सामने आया हत्या का सच; पति जेल भेजा

घर में मिली थी 55 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

घर में मिली थी 55 वर्षीय महिला की लाश, जांच में सामने आया हत्या का सच; पति जेल भेजा

सागर। भानगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामसागर में हुई 55 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतिका के पति मुल्ले आदिवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को ग्राम रामसागर निवासी मुल्ले आदिवासी ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी अवधबाई आदिवासी घर में मृत अवस्था में मिली है। पति ने मृत्यु का कारण अज्ञात बताया था। सूचना पर भानगढ़ पुलिस ने मर्ग क्र. 42/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की। घटनास्थल चौकी कंजिया क्षेत्र में होने के कारण पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण, शव पंचनामा सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु गले की सांस नली दबने और गला घोंटने से होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में लेते हुये जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, साक्षियों के कथनों और अन्य तथ्यों का परीक्षण करते हुये मृतिका के पति मुल्ले आदिवासी से पूछताछ की। विवेचना और पूछताछ के दौरान उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किये जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी तथा एसडीओपी बीना अजय सनकत के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धनेन्द्र यादव, श्यामलाल, नाथूराम, प्रिंस जोशी, इरफान, प्रवीण, योगेश, दीपक यादव, रोहित तिवारी और जगदीश की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।