होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर के खुरई सिविल अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर प्रतिभा पाल, स्वास्थ्य सुविधाओं का किया औचक निरीक्षण

सागर के खुरई सिविल अस्पताल ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर के खुरई सिविल अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर प्रतिभा पाल, स्वास्थ्य सुविधाओं का किया औचक निरीक्षण

ओटी को जल्द शुरू करने और बीना की महिला रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के आदेश, भर्ती मरीजों से लेकर व्यवस्थाएं देखीं

सागर। जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आज खुरई के सिविल अस्पताल का औचक दौरा किया। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखी। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया से अस्पताल की बिल्डिंग, डॉक्टरों और स्टाफ की मौजूदगी तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर विस्तार से जानकारी ली। मौके पर एसडीएम खुरई सतीश वर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, किडनी केयर डायलिसिस यूनिट और मैटरनिटी विंग में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल के ओटी रूम को जल्द से जल्द पूरी तरह चालू किया जाए और सर्जिकल मामलों, खासकर सी-सेक्शन डिलीवरी के लिए बीना की स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई जाए।

कलेक्टर ने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली और फीडबैक लिया।

इसके बाद वे एएनसी कक्ष में पहुंचीं। वहां उन्होंने गर्भवती महिलाओं की पंजीयन रजिस्टर देखी और मौजूद डॉक्टर से पहली एएनसी जांच में होने वाली हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन सहित अन्य जांचों और परामर्श की प्रक्रिया समझी। साथ ही इमरजेंसी कक्ष का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर समय पर मौजूद रहें। सभी वार्डों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और जरूरी दवाएं व उपकरण हर समय उपलब्ध रहें। डायलिसिस यूनिट की सभी मशीनें लगातार चालू हालत में रहें। एएनसी में सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन और समय पर जांच सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहें, बायो-मेडिकल कचरे का निपटारा नियमों के अनुसार किया जाए और अस्पताल परिसर में पीने के साफ पानी और स्वच्छता की व्यवस्था बनी रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All