होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

घनी आबादी में रखा था पटाखों का जखीरा, सागर से बीना-शाहगढ़ तक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

घनी आबादी में रखा था ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

घनी आबादी में रखा था पटाखों का जखीरा, सागर से बीना-शाहगढ़ तक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सागर। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और विक्रय के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुये धर्मश्री के पास स्थित एक आवासीय कॉलोनी के मकान से करीब 9 लाख रुपये कीमत के 29 कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किये हैं। पुलिस के अनुसार पटाखों का भंडारण बिना लाइसेंस दीपावली पर बिक्री के उद्देश्य से किया गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धर्मश्री के पास स्थित आवासीय कॉलोनी में रोशन केशरवानी ने अपने मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हैं। सूचना पर थाना मोतीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रोशन पिता स्व. सूरज वली केशरवानी निवासी कटरा भीतर बाजार थाना कोतवाली वर्तमान निवासी धर्मश्री के पास के कब्जे से पटाखों के 29 कार्टून जब्त किये। पुलिस के मुताबिक जिस मकान में पटाखे रखे गये थे, उसमें परिवार भी निवास करता है। आसपास घनी आबादी होने और मकान के पास विद्युत ट्रांसफार्मर स्थित होने से आग लगने या विस्फोट जैसी गंभीर घटना का खतरा था। पुलिस ने पटाखे जब्त कर थाना मोतीनगर में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी जसवंत राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर लगातार नजर रख रही है। पुलिस के अनुसार जिले में अब तक अवैध पटाखों के विरुद्ध 15 से अधिक कार्रवाइयां की जा चुकी हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति पटाखों का भंडारण और विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लाख के पटाखे जब्त
शाहगढ़। पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शाहगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुये करीब 5 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किये। एसडीओपी बंडा डॉ. रोहित लखेरा के नेतृत्व में की गई इन कार्रवाइयों में एक गोदाम से 18 बॉक्स तथा दूसरे स्थान से 15 बोरे पटाखे बरामद किये गये। पुलिस दोनों मामलों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहगढ़ थाना क्षेत्र के हनुमान टोरा स्थित एक गोदाम में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुये 18 बॉक्स पटाखे जब्त किये, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी रिजवान खान के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दूसरी कार्रवाई जमनेरा तिराहे पर की गई, यहां पुलिस ने आरोपी पवन पिता दीपक ताम्रकार के कब्जे से पटाखों के 15 बोरे जब्त किये। इनकी कुल मात्रा लगभग 500 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में भी पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 18 बॉक्स और 15 बोरे पटाखे जब्त किये हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

1.51 लाख रुपये के पटाखे जब्त, 65 वर्षीय व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई
बीना। शनिवार को बीना थाना पुलिस ने गांधी वार्ड में कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख 51 हजार 900 रुपये मूल्य के विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किये। मामले में 65 वर्षीय कपूरचंद कटारे के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी वार्ड में जीएनटी स्कूल के पास एक व्यक्ति ने पटाखों का भंडारण कर रखा है। सूचना के आधार पर थाना बीना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच एवं तलाशी ली। इस दौरान कपूरचंद पिता लम्पू अहिरवार निवासी गांधी वार्ड बीना के मकान के बाहर और कमरे के आसपास रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किये गये। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अनारदाने, चकरी, फुलझड़ी, बम सहित अन्य आतिशबाजी सामग्री जब्त की। जब्त पटाखों का कुल अनुमानित मूल्य 1,51,900 रुपये बताया गया है। मामले में कपूरचंद कटारे के विरुद्ध संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी बीना अनूप यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक निशांत भगत एवं थाना बीना पुलिस टीम द्वारा की गई।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All