खेल, निबंध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बच्चों को बताया – क्यों कहा जाता है मध्यप्रदेश को देश का हृदय
छात्रावास में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस
विशाल रजक तेंदूखेड़ा। शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास तेंदूखेड़ा में 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं छात्रावास दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मध्यप्रदेश की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया
कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश गान के साथ हुई इस अवसर पर छात्रावास में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से कई गतिविधियों का आयोजन किया गया
ये हुए प्रमुख आयोजन –
विद्यार्थियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया बौद्धिक एवं रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष सहभोज का आयोजन किया गया
71 साल के मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए बच्चे
रविवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में बच्चों को मध्यप्रदेश के गठन, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने बताया कि मध्यप्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को विंध्य, महाकौशल, मालवा, नर्मदा घाटी और मध्यभारत के क्षेत्रों को मिलाकर हुआ था। साल 2000 में छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना वक्ताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि संस्कृति, कला, भाषा, परंपरा, वन संपदा, कृषि और पर्यटन की दृष्टि से भी देश का हृदय है। इस साल प्रदेश अपनी 71वीं वर्षगांठ मना रहा है छात्रों ने भी इस अवसर पर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, आदिवासी संस्कृति और योगदान पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं
जनप्रतिनिधियों ने किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बतौर अतिथि शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से जिला कार्य समिति सदस्य कुंवर अरविंद प्रताप सिंह, पार्षद वार्ड 08 गोपाल सिंह ठाकुर, शिवराज सिंह लोधी और पंचू सिंह ठाकुर उपस्थित रहे अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, अनुशासन का महत्व समझाया और जीवन में बड़ा लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया यह पूरा आयोजन छात्रावास अधीक्षक सोने सिंह ठाकुर एवं अधीक्षक मनीष कुमार मेहरा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ अंत में सभी बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया








