स्थापना दिवस पर अनोखी पहल: तेजगढ़ थाना प्रभारी ने जन्मदिन पर दिया सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और जन्मदिन, शादी की सालगिरह पर पौधरोपण करने का दिया संदेश, थाना परिसर में 11 पौधे लगाए
विशाल रजक तेंदूखेड़ा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह लोधी ने अपना जन्मदिन एक मिसाल के रूप में मनाया। आमतौर पर जहां जन्मदिन केक काटकर मनाया जाता है, वहीं उन्होंने इस दिन को सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ मनाकर एक नई पहल पेश की सोमवार को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के दिन ही थाना प्रभारी अरविंद सिंह लोधी का जन्मदिन भी था सुबह उन्होंने तेजगढ़ के प्रसिद्ध गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं, तो उन्होंने बधाई के बदले लोगों से एक वचन मांगा
उन्होंने कहा मुझे शुभकामनाएं देने के बदले आप मेरी एक बात मान लीजिए, यही मेरे लिए सबसे बड़ी शुभकामना होगी जब भी बाइक चलाएं तो हेलमेट जरूर पहनें और कार या बड़ा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना न भूलें
थाना परिसर में 11 पौधों का रोपण
इसके बाद थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी ने स्वयं 11 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने भी पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया थाना प्रभारी ने कहा कि पौधा लगाना सिर्फ शुभकामना नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन, सालगिरह जैसे विशेष अवसरों पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए वातावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके
एसडीओपी ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम में मौजूद तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर ने थाना प्रभारी अरविंद सिंह लोधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी इस पहल की सराहना की उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक दिन का काम नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है एसडीओपी ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संदेश भी दिया थाना प्रभारी अरविंद सिंह लोधी उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में ज्यादातर मौतें हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। हेलमेट पहनना केवल एक नियम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जो आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा से जुड़ी है

अरविंद सिंह लोधी थाना प्रभारी तेजगढ़
थाना परिसर में पौधारोपण करते हुए थाना प्रभारी एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा








