होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर यादव समाज में नाराजगी! भगवान श्रीकृष्ण पर बयान को लेकर FIR की मांग

तेंदूखेड़ा। बागेश्वर धाम के कथावाचक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

तेंदूखेड़ा। बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा जिला दमोह ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने कथावाचक के बयान पर गहरी नाराजगी जताते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है महासभा की ओर से 14 नवंबर को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर एवं थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा को संबोधित आवेदन सौंपा गया।
भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना कर निंदनीय शब्दों का प्रयोग – महासभा का आरोप
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अपने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित रूप से निंदनीय और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। महासभा का आरोप है कि इस प्रकार की टिप्पणी से भगवान श्रीकृष्ण के करोड़ों अनुयायियों और विशेष रूप से यादव समाज की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं।


श्रीमद्भागवत कथा श्रीकृष्ण पर आधारित, फिर ऐसी टिप्पणी क्यों – महासभा
ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीमद्भागवत कथा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, चरित्र और लीलाओं पर आधारित है और कथावाचक इसी कथा के माध्यम से देशभर में धार्मिक आयोजन करते हैं। ऐसे में उन्हीं आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में इस तरह की टिप्पणी करना कतई उचित नहीं है। महासभा ने आरोप लगाया कि धर्म और जाति के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करने वाली बयानबाजी से सामाजिक सद्भाव और भाईचारा प्रभावित होता है
वीडियो क्लिप का हवाला, निष्पक्ष जांच की मांग
ज्ञापन में संबंधित बयान की वीडियो क्लिप उपलब्ध होने का उल्लेख करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। महासभा का कहना है कि धार्मिक आस्थाओं और सामाजिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए तथा सार्वजनिक मंचों से ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए, जिससे किसी समाज या संप्रदाय की भावनाएं आहत हों युवा यादव महासभा जिला दमोह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए निष्पक्ष जांच की जाए और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों की पुनरावृत्ति न हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे
ज्ञापन सौंपने के दौरान यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ यादव, जिला अध्यक्ष ग्रामीण पवन यादव, जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव, नीलेश यादव, पूर्व सरपंच गणेश यादव, कृष्णा यादव सहित बड़ी तादाद में यादव समाज के लोग मौजूद रहे

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All