होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

शहीद टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी के हत्यारों पर कठोर कार्रवाई की मांग, ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

शहीद टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शहीद टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी के हत्यारों पर कठोर कार्रवाई की मांग, ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

शराब माफिया पर अंकुश लगाने और शहीद के परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधि देने की मांग, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

तेंदूखेड़ा। देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य पर तैनात थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी गोस्वामी की अवैध शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेंदूखेड़ा ने आक्रोश जताया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक के नाम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) तेंदूखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 1 नवंबर 2026 की रात खातेगांव में कर्तव्य पर तैनात थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को अवैध शराब तस्करी से जुड़े माफियाओं द्वारा ट्रक क्रमांक एमपी 43 एच 4786 से कुचलकर मार दिया गया। ब्लॉक कांग्रेस ने इस घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और शहीद का दर्जा देने की मांग

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में मांग की है कि हत्या के आरोपियों, अवैध शराब नेटवर्क के मुख्य सरगना, वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए साथ ही दिवंगत अधिकारी को शहीद का दर्जा देने, उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि प्रदान करने और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की गई है

मध्यप्रदेश से गुजरात तक फैले नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच की मांग

ज्ञापन में मध्यप्रदेश से गुजरात तक फैले अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच कर माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन एवं ठोस सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की भी मांग की गई है
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र अमल नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी ज्ञापन सौंपते समय जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव, रघुनाथ यादव, आशीष साहू, पितांबर साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All