होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

भाजपा प्रदेश कार्यालय की कमान डॉ. निशांत खरे को, हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी नई जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश कार्यालय की कमान ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

भाजपा प्रदेश कार्यालय की कमान डॉ. निशांत खरे को, हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी नई जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ अब संभालेंगे भाजपा के प्रदेश कार्यालय का प्रभार, 6 नवंबर को जारी हुआ नियुक्ति आदेश

मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का ऐलान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में 6 नवंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

डॉ. निशांत खरे को यह नई जिम्मेदारी प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए जाने के लगभग एक साल बाद मिली है। हेमंत खंडेलवाल ने 23 अक्टूबर 2025 को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी, जिसमें डॉ. खरे को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। अब संगठन ने उन्हें प्रदेश कार्यालय के संचालन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का प्रभार सौंपा है।

गौरतलब है कि हेमंत खंडेलवाल 2 जुलाई 2025 को मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उनके अध्यक्ष बनने के बाद से ही संगठन की नई टीम को लेकर चर्चाएं और इंतजार बना हुआ था। करीब तीन महीने 21 दिन बाद, केंद्रीय नेतृत्व की सहमति मिलने पर 23 अक्टूबर 2025 को प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई थी।

इस कार्यकारिणी में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए नौ प्रदेश उपाध्यक्ष, चार प्रदेश महामंत्री और नौ प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई थी। इसी सूची में डॉ. निशांत खरे का नाम प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शामिल था।

अब 6 नवंबर 2026 को जारी नए नियुक्ति आदेश के साथ डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All