होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

तीन साल से अधूरा गंगा मंदिर का जीर्णोद्धार, बदहाली में आस्था का दरबार… सोमवार को गंगा आरती, लेकिन मंदिर की सुध कौन लेगा ?

तीन साल से अधूरा गंगा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

तीन साल से अधूरा गंगा मंदिर का जीर्णोद्धार, बदहाली में आस्था का दरबार… सोमवार को गंगा आरती, लेकिन मंदिर की सुध कौन लेगा ?

सागर शहर के लाखा बंजारा झील किनारे स्थित प्राचीन श्री गंगा मंदिर हजारों श्रद्धालुओं और रैकवार समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन विडंबना देखिए कि मंदिर के जीर्णोद्धार का काम करीब तीन साल से अधूरा पड़ा है। मंत्री विधायक की 4 साल पहले घोषणा के बाद शुरू हुआ निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका। आरोप है कि ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया और मंदिर की हालत संवरने के बजाय और बिगड़ गई।

आप स्क्रीन पर मंदिर की जो तस्वीरें देख रहे हैं, वे आज गुरुवार सुबह 8 बजे की हैं। जगह-जगह क्षतिग्रस्त निर्माण और बदहाल स्थिति जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। मंदिर समिति के मुताबिक विधायक, मंत्री और संभागायुक्त तक शिकायत पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ओर नगर निगम प्रत्येक सोमवार को चकराघाट पर गंगा आरती का आयोजन कर मां गंगा की आराधना करता है, वहीं दूसरी ओर इसी झील किनारे स्थित गंगा मैया के प्राचीन मंदिर की बदहाली पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा? जब गंगा आरती के आयोजन पर ध्यान दिया जा सकता है तो मंदिर का अधूरा जीर्णोद्धार पूरा कराने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

तीन साल से अधूरे निर्माण की जवाबदेही आखिर कब तय होगी? श्रद्धालुओं को आश्वासन नहीं, मंदिर का पूरा और व्यवस्थित जीर्णोद्धार चाहिए। अब देखना यह है कि इन तस्वीरों के सामने आने के बाद जिम्मेदार कब जागते हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All