एनएच-44 पर ट्रक, टेंपो-ट्रैवलर भिड़े, एक की मौत,मथुरा-वृंदावन, आगरा से छिंदवाड़ा आते समय हादसा, 13 तीर्थयात्री घायल
सागर। नेशनल हाईवे.44 पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रैवलर सवार 13 तीर्थयात्री घायल हो गये, सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान नागपुर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। एक महिला की हालत गंभीर है, जबकि अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी के अनुसार नागपुर और छिंदवाड़ा के करीब 15 लोग टेंपो ट्रैवलर से तीर्थयात्रा पर निकले थे। वे खाटू श्याम, मथुरा-वृंदावन और आगरा की यात्रा करने के बाद वापस छिंदवाड़ा लौट रहे थे। शनिवार सुबह सागर के बम्होरी तिगड्डा के पास नेशनल हाईवे 44 पर उनकी ट्रैवलर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 13 यात्री घायल हुये। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान नागपुर निवासी द्वारका पिता बिरजू मसकोले 63 की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जबकि बाकी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
एनएच-44 पर ट्रक, टेंपो-ट्रैवलर भिड़े, एक की मौत,मथुरा-वृंदावन, आगरा से छिंदवाड़ा आते समय हादसा, 13 तीर्थयात्री घायल
एनएच-44 पर ट्रक, टेंपो-ट्रैवलर भिड़े, ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







