होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

जितने बच्चे पैदा करने हैं, कर लो’… सांसद के बयान पर CM मोहन यादव ने ली चुटकी, बोले- कभी हिट विकेट हो जाते हैं जनार्दन जी

जनार्दन मिश्रा के बयान पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

जनार्दन मिश्रा के बयान पर CM मोहन यादव की चुटकी, बोले- कभी-कभी हिट विकेट भी हो जाते हैं सांसद जी

रीवा में मुख्यमंत्री ने अपने ही सांसद के भाषण अंदाज पर कसा तंज, बढ़ती आबादी और पानी की व्यवस्था को लेकर दिया था बयान; कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

रीवा। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान और भाषण देने के खास अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को रीवा नगर निगम के एक कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ती आबादी और शहर में पानी की उपलब्धता को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसकी चर्चा शुरू हो गई। सांसद ने लोगों से यहां तक कह दिया कि जितने बच्चे पैदा करना चाहें, कर सकते हैं, शहर में पानी की कोई कमी नहीं है। इस बयान के अगले ही दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मंच से उनके भाषण देने के अंदाज पर मजाकिया टिप्पणी कर दी।

शनिवार को रीवा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जनार्दन मिश्रा की जमकर चुटकी ली। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जनार्दन जी क्या शानदार भाषण देते हैं। जब भी माहौल बनाना हो, उन्हें मंच पर खड़ा कर दो। फिर उनके भाषण की रफ्तार ऐसी होती है, जैसे एके-47 से लगातार गोलियां चल रही हों।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कभी-कभी जनार्दन जी भाषण देते समय थोड़ा हिट विकेट भी हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें समझाना पड़ता है कि जनार्दन जी, जरा रुकिए… रुकिए… रुकिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट में इस तरह की बातें चलती रहती हैं। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद नेताओं और अन्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

सांसद ने क्या कहा था?

दरअसल, शुक्रवार को रीवा नगर निगम के एक कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा बढ़ती आबादी और शहर की पेयजल व्यवस्था पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि लोग गांव छोड़कर रीवा शहर में आकर बस सकते हैं। जितने बच्चे पैदा करना चाहें, उतने कर लें। नगर निगम ने सभी लोगों के लिए पानी की व्यवस्था कर रखी है और शहर में पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा था कि बाकी दाना-पानी और अपनी व्यवस्था की जिम्मेदारी लोग खुद समझें। सांसद के इस बयान का वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया।

कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी बरसे मुख्यमंत्री

सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है और पूरी दुनिया की नजर देश पर है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी को देश की इस उपलब्धि से परेशानी होती है।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर विरोध का रास्ता अपनाती है। इस परिवार को आखिर परेशानी क्या है, यह समझ से परे है। बिना किसी ठोस आधार के हर बात का विरोध करना उनकी आदत बन गई है।

भगवान राम से जुड़े प्रसंग का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य क्षेत्र और चित्रकूट का धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के 11 वर्ष इसी क्षेत्र में बिताए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं और भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए थे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All