होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

MP  : सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज; पुलिस हिरासत में अधिकारी

58 वर्षीय महिला प्रहरी ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

58 वर्षीय महिला प्रहरी ने लगाया जबरन दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच; CCTV फुटेज और ड्यूटी चार्ट खंगाल रही टीम

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ जेलर मग्नू सिंह मरावी के खिलाफ एक 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। महिला प्रहरी का आरोप है कि शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान जेलर ने उन्हें जबरन वॉशरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने अपनी तबीयत बिगड़ने और ब्लड प्रेशर बढ़ने की बात कहकर ड्यूटी से घर जाने की अनुमति ली। हालांकि, जेल परिसर से बाहर निकलने के बाद वह सीधे गांधी नगर थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जेलर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, आरोपी जेलर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। पुलिस अब घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

 गश्त के दौरान हुई मुलाकात, अश्लील बातचीत के बाद दुष्कर्म का आरोप

एसआई प्रभावती शर्मा के अनुसार, महिला प्रहरी शुक्रवार देर रात गांधी नगर थाने पहुंचीं और अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह जेल परिसर में नियमित गश्त कर रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जेलर मग्नू सिंह मरावी से हुई।

महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान जेलर ने उनके साथ अश्लील बातें शुरू कर दीं। इसके बाद उन्हें जबरन वॉशरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बारे में किसी अन्य व्यक्ति को जानकारी देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

ड्यूटी छोड़कर सीधे थाने पहुंचीं महिला प्रहरी

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना के बाद महिला प्रहरी ने ब्लड प्रेशर बढ़ने और स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही थी। इसी आधार पर उन्होंने ड्यूटी से घर जाने की अनुमति ली और जेल परिसर से बाहर निकल गईं। इसके बाद उन्होंने घर जाने के बजाय गांधी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने महिला के विस्तृत बयान दर्ज किए हैं। बयान दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके अलावा शिकायत के बाद महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

CCTV फुटेज और ड्यूटी चार्ट से जुटाए जा रहे साक्ष्य

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने भोपाल सेंट्रल जेल पहुंचकर कथित घटनास्थल का निरीक्षण किया। जेल प्रशासन से संबंधित दिन का ड्यूटी चार्ट मांगा गया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है, ताकि घटना के समय वहां मौजूद लोगों और अन्य परिस्थितियों की जानकारी मिल सके।

टीआई सुनील चतुर्वेदी के मुताबिक, जिस समय की घटना बताई गई है, उस दौरान आसपास के हिस्सों में जेल के अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात थे। हालांकि, अभी तक किसी कर्मचारी ने घटना की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। अभी सभी के विस्तृत बयान नहीं हो पाए हैं।

अगस्त 2024 से भोपाल सेंट्रल जेल में तैनात हैं मरावी

जानकारी के मुताबिक, मग्नू सिंह मरावी इससे पहले उमरिया जिला जेल में उप जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अगस्त 2024 में उनकी पदस्थापना भोपाल सेंट्रल जेल में हुई थी।

वहीं, इस मामले में एक पुराना पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता महिला प्रहरी ने वर्ष 2017 में भी जेल के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस वर्तमान शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All