होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बीएमसी में चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

बीएमसी में चाकू से हमला ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

बीएमसी में चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में घटित गंभीर चाकूबाजी की घटना में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। उल्लेखनीय है कि बीएमसी परिसर में घटित आपराधिक घटनाओं के क्रम में यह तीसरा बड़ा मामला है, जिसमें गोपालगंज पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में भय एवं आमजन में विश्वास का वातावरण बना है। 19 जनवरी को थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत बीएमसी के इमरजेंसी वार्ड के सामने फरियादी अमोल यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम रसल्ला थाना बहेरिया के साथ आरोपियों द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज कर मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपी गोलू रैकवार द्वारा फरियादी पर चाकू से कई बार जानलेवा हमला किया गया, जिससे फरियादी को गंभीर चोटें आई और तत्काल उपचार कराना पड़ा। घटना के बाद आरोपी तन्नु रैकवार एवं गोलू रैकवार दोनों निवासी मनोरमा कॉलोनी गोपालगंज मौके से फरार हो गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोपालगंज में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। 28 जनवरी को खुफिया तंत्र एवं तकनीकी माध्यमों से सूचना प्राप्त हुई कि दोनों फरार आरोपी शहर में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम ने मनोरमा कॉलोनी के सामने स्थित यूटीडी के जंगल क्षेत्र से दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया तथा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नीरज जैन, राजेश चौबे, दीपक व्यास, देवेन्द्र पाण्डेय, अंकित तिवारी एवं दशरथ मालवीय की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!