होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दतिया उपचुनाव: नामांकन के आखिरी दिन भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, भाषण के दौरान भावुक हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा

दतिया उपचुनाव: नामांकन के आखिरी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

दतिया उपचुनाव: नामांकन के आखिरी दिन भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, भाषण के दौरान भावुक हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करते हुए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दतिया के ऐतिहासिक किला चौक पर भाजपा की विशाल जनसभा आयोजित की गई। सभा के दौरान एक भावुक पल तब देखने को मिला, जब पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपने संबोधन के दौरान भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उनकी आंखें नम हो गईं।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा में अंदरूनी मतभेद होने के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और समर्पित कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली का अंतर बताते हुए कहा कि कांग्रेस का उम्मीदवार खुद को राजा की तरह प्रस्तुत करता है, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता कम उम्र से ही राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर घर-परिवार छोड़कर संगठन के लिए काम करते हैं।
अपने संबोधन के दौरान डॉ. मिश्रा ने दतिया की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के घर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जैसे ही उन्होंने हर घर जाकर शीश नवाने की बात कही, उनका गला भर आया और वे भावुक हो गए। इस दौरान मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आगे बढ़कर उनका हौसला बढ़ाया।
जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया की जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देने का मन बना लिया है और पार्टी उपचुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा दतिया उपचुनाव पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश संगठन और डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी का हर कार्यकर्ता सक्रिय रूप से चुनाव मैदान में जुटा है और इसी के बल पर भाजपा दतिया में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!