होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar : धर्माश्री इलाके में चेन स्नैचिंग, आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 55 वर्षीय व्यक्ति से सोने की चेन लूटी

फार्महाउस से लौटते समय रास्ते ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

फार्महाउस से लौटते समय रास्ते में तीन नकाबपोश युवक मिले, छीना-झपटी के बाद अतिशय कॉलोनी की ओर भागे; पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुराग तलाशने में जुटी

सागर | मोतीनगर थाना क्षेत्र धर्माश्री इलाके में रविवार देर रात एक व्यक्ति को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से पहले आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका और फिर गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस चारों ओर लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

फरियादी अभय यादव (55 वर्ष), निवासी मछरयाई केशवगंज वार्ड, ने बताया कि वे रविवार रात करीब 10:30 बजे फार्महाउस से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे धर्माश्री कलारी के पास पहुंचे, रास्ते में तीन युवक खड़े दिखाई दिए। तीनों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

अभय के अनुसार, एक युवक उनके पास बातचीत करने के बहाने आया, तभी पीछे खड़े दूसरे युवक ने अचानक आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। आंखें जलने के कारण वे कुछ समझ पाते, उससे पहले बदमाशों ने गले से सोने की चेन खींच ली और तेजी से फरार हो गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी अतिशय कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते से भाग चुके थे।

घटनाक्रम के बाद अभय यादव सीधे मोतीनगर थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इलाके में लगे धर्माश्री और अतिशय कॉलोनी क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।

फिलहाल पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात पर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।