होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, बोले- दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई, फांसी तक का प्रावधान

सागर जहरीली शराब कांड पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, बोले- दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई, फांसी तक का प्रावधान

सागर। जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर पहुंचे। उन्होंने घटना को बेहद गंभीर और कष्टकारी बताते हुए प्रभावित लोगों और घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रदेश में सख्त कानूनी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा का प्रावधान है। प्रशासन को इस मामले में पूरी स्वतंत्रता दी गई है और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने कहा कि केवल घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जहां भी अवैध गतिविधियां या अतिक्रमण के जरिए किसी ने अपना प्रभाव या साम्राज्य खड़ा किया है, वहां भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने और अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।

नशामुक्ति अभियान चलाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब चाहे वैध हो या अवैध, इससे होने वाले नुकसान को देखते हुए प्रदेश में व्यापक नशामुक्ति अभियान चलाने की जरूरत है। इस अभियान में धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और शासन स्तर पर विभिन्न माध्यमों से लोगों को जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने इस घटना में अपने बच्चे, पति या पिता को खोया है, उनके लिए यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

CM की अपील- घटना पर राजनीति नहीं, सब मिलकर लड़ें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहरीली शराब कांड को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से भी कहा कि ऐसी गंभीर घटना में सभी को मिलकर खड़ा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए चुनौती होती हैं। इनसे निपटने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई के साथ सामाजिक स्तर पर भी मजबूत प्रतिबद्धता जरूरी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई होगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम देने की किसी की हिम्मत न हो।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All