होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

BMC में सुरक्षा कर्मी पर जानलेवा हमला: आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

BMC में सुरक्षा कर्मी पर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

BMC में सुरक्षा कर्मी पर जानलेवा हमला: आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

सागर। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के आउट सोर्स कर्मचारियों ने चाकूबाजी की घटना और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत दोषियों पर कार्यवाही कराने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल बीएमसी परिसर में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कर्मी अमोल यादव पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में दोषियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही एवं मध्यप्रदेश चिकित्सा सेवा व्यक्ति एवं संस्थान संरक्षण अधिनियम (मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट) एवं शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए जाने की पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है। मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश जारोलिया ने बताया कि इस तरह की घटना अस्पताल परिसर में निंदनीय, भयावह एवं चिंताजनक है, जो न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न उत्पन्न करती है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर संदेह उत्पन्न करती है। शासकीय चिकित्सालय जैसे अति संवेदनशील परिसर में इस प्रकार की घटना का घटित होना यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि परिसर एवं उसके आसपास असामाजिक एवं आपराधिक तत्व निर्भीक होकर सक्रिय हैं। जिला अध्यक्ष ने गोपालगंज पुलिस पर आरोप लगाए है कि अगर सूचना मिलने पर समय से आ जाते तो गार्ड पर आत्मघाती हमला नहीं होता इससे पुलिस की लचर प्रणाली साफ नजर आ रही है और लापरवाही सामने आई है। संघ ने बीएमसी और जिला अस्पताल चौकी को सामने स्थापित करने की भी मांग की है जिससे अपराधों पर लगाम कसी जा सके और जल्द से जल्द दोषियों पर कार्यवाही कराने और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!