होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मैकेनिक के यहां खड़ी स्कूल बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सागर के झांसी बस स्टैंड क्षेत्र की घटना

सागर : मैकेनिक के यहां ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : मैकेनिक के यहां खड़ी स्कूल बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सागर के झांसी बस स्टैंड क्षेत्र की घटना

सागर के झांसी बस स्टैंड क्षेत्र स्थित मुखारिया टाल के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक मैकेनिक के यहां मरम्मत के लिए खड़ी स्कूल बस में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के अंदर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही मैकेनिक और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस के बाजू में ही ट्रक व अन्य वाहन खड़े थे वह भी सुधरने के लिए आए थे,स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड भी काफी देर से पहुंची, और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया इस घटना में बस के अंदर लगी सभी सीटें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

वहीं आग की सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!