आरटीओ कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में लगी आग,आधा घंटे में पाया आग पर काबू, कई अहम रिकॉर्ड जले
सागर। राजघाट रोड पर स्थित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में बुधवार को आग लग गई। रिकॉर्ड रूम से धुआं निकलते देखा तो कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में रिकॉर्ड रूम खोला गया। जहां देखा तो आग लगी थी। कार्यालय के कर्मचारियों ने फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया। साथ ही कंट्रोल रूम सूचना देकर फायर फाइटर गाड़ी बुलाई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार आरटीओ कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में पुराने लाइसेंस की पीसी रखी थी। इसी रूम में बुधवार को अचानक आग लग गई। कमरे में धुआं अधिक होने से आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ी। कर्मचारियों ने कमरे की खिड़कियां के कांच फोड़े, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में रिकॉर्ड रूम में रखा रिकॉर्ड जला है। आरटीओ मनोज तेनगुरिया ने बताया कि रिकॉर्ड रूम में आग लगी थी। धुआं उठा तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फायर सिस्टम की मदद से आग की लपटों पर काबू पाया। फायर फाइटर गाड़ी ने आकर आग पूरी तरह बुझा ली है। रिकॉर्ड रूम को खाली कराया जा रहा है। प्राथमिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। क्योंकि खिड़कियां पूरी तरह बंद थी। आगजनी में रिकॉर्ड का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड है।
आरटीओ कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में लगी आग,आधा घंटे में पाया आग पर काबू, कई अहम रिकॉर्ड जले
आरटीओ कार्यालय के रिकॉर्ड रूम ...
[post_dates]

संपादक







