होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कोतवाली रोड पर बाइक टक्कर के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा,दो बाइक्स टकराई, सड़क पर लगा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी

कोतवाली रोड पर बाइक टक्कर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

कोतवाली रोड पर बाइक टक्कर के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा,दो बाइक्स टकराई, सड़क पर लगा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी
सागर। शहर के कोतवाली रोड पर रविवार दोपहर एक मामूली सड़क दुर्घटना ने अचानक हाई वोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। कोतवाली थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गये, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद और मारपीट होने लगी। टक्कर के बाद दोनों युवक सडक¸ पर गिर गये, लेकिन उठते ही एक-दूसरे पर भड़क गये और गाली गलौज करते हुये हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान दोनों की मोटरसाइकिल सड़क के बीचों बीच पड़ी रहीं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वन-वे सड़क होने के कारण कुछ ही मिनटों में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे बन गये कि एक एम्बुलेंस भी जाम में फं स गई, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों युवक काफी देर तक नहीं माने और सड़क पर ही हंगामा करते रहे। आखिरकार स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया जिसके बाद वे मौके से चले गये। घटना के दौरान हुये इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चंद कदमों की दूरी पर थाना फिर भी नहीं पहुंची पुलिस
इस पूरे वाक्ये में खास बात रही कि जिस जगह यह घटना हुई वह स्थान कोतवाली थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर है। इसके बाद भी सड़क पर हो रहे इस हंगामें की आवाज थाने में बैठी पुलिस के कानों तक नहीं पहुंची। इतना ही तीनबत्ती पर कथित तौर पर चौबीसों घंटे यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, जिनका जिम्मा वन-वे पर ट्राफिक कंट्रोल का होता है लेकिन तीनबत्ती वाइंट पर तैनात अमला भी मौके पर नहीं पहुंच सका। पुलिस की इस लापरवाह कार्यशैली का खामियाजा आम राहगीरों व वाहन चालकों को उठाना पड़ा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!