होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

भीषण सड़क हादसा, ट्रक और इको कार की टक्कर में 11 घायल

भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

भीषण सड़क हादसा, ट्रक और इको कार की टक्कर में 11 घायल
सागर/राहतगढ़। सोमवार रात राहतगढ़-सागर मार्ग स्थित देहरा नाले के पास ट्रक और इको कार की आमने सामने हुई टक्कर में 11 लोग घायल हो गये जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इको वाहन में सवार 14 लोग बरमान से अपने गांव खाताखेड़ी लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे देहरा नाले के पास राहतगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक क्र. एमपी 19 जेडआर 1465 ने इको वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल राहतगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पराग अहिरवार 3 वर्ष, ललित धानक 7 वर्ष, प्रदीप अहिरवार 28 वर्ष, तुलसा अहिरवार 27 वर्ष, प्रतीक अहिरवार 5 वर्ष एवं बाबू धानक 36 वर्ष को बेहतर उपचार के लिये जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया। बताया गया कि हादसे के समय राहतगढ़ में 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नही थी जिसके चलते गंभीर घायलों में से पांच को पुलिस की डायल 112 वाहन से ही सागर भेजना पड़ा। वही वैष्णवी अहिरवार, मोनिका अहिरवार, देविका अहिरवार, शिल्पा अहिरवार एवं वर्षा अहिरवार का उपचार राहतगढ़ सिविल अस्पताल में किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!