होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
Last updated:

करवा चौथ 2025: 10 अक्टूबर को रखें पति की दीर्घायु का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय समय और शुभ नियम

करवा चौथ 2025 : सनातन ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

करवा चौथ 2025 : सनातन पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस वर्ष यह तिथि 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को पड़ रही है।

दिनांक- 10 अक्टूबर 2025
दिन वार——: शुक्रवार
हिंदी महीना—: कार्तिक
पक्ष——–: कृष्ण पक्ष
तिथि——–: चतुर्थी

करवा चौथ पूजा मुहूर्त-:
10 अक्टूबर 2025, समय शाम 05:57 से शाम 07:07 तक/
अवधि-: 01 घंटा 09 मिनट
चंद्रोदय (दिल्ली)-:
10अक्टूबर 2025, शाम 08:14 बजे पर ।
करवा चौथ व्रत करने के साधारण नियम-:
सोलह श्रृंगार-:
करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है। ऐसे में करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करना चाहिए, जैसे कि हाथों में मेहंदी लगाना और पूरा श्रृंगार करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से चौथ माता प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं। परास्नातक डॉ अनिल दुबे वैदिक बताते हैं क्या करें क्या न करें।
लाल रंग के कपड़े-:
करवा चौथ के दिन लाल रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। जो महिलाएं पहली बार यह व्रत करने जा रही हैं, उन्हें शादी का जोड़ा पहनना चाहिए। हालांकि लाल रंग की कोई अन्य ड्रेस भी पहनी जा सकती है। लेकिन काले,नीले, भूरे या सफ़ेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

बाया-:
जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत करती हैं, उनके मायके से बाया भेजा जाता है। जिसमें कपड़े, मिठाइयां एवं फल आदि होते हैं। शाम की पूजा से पहले बाया पहुँच जाना चाहिए।

व्रत पारण-:
पूजा, चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है और अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण किया जाता है। रात में सिर्फ़ सात्विक भोजन ही किया जाता है। प्याज़, लहसुन जैसे तामसिक व गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए।

संयमित वार्तालाप व प्रभु स्मरण-:
व्रत के दिन ज्यादा से ज्यादा मौन में रहना चाहिए, अनर्गल वार्तालाप से बचना चाहिए, कम बोलना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा प्रभु का ध्यान स्मरण करना चाहिए, नाम जप व मंत्र जप करना चाहिए।

पारिवारिक परंपराओं को महत्व दें-:
करवा चौथ के व्रत के नियमों का पालन अपनी पारिवारिक व क्षेत्रीय परंपराओं के आधार पर करना चाहिए। अर्थात अपने पारिवारिक परंपराओं को महत्व देना चाहिए।
*डॉ अनिल दुबे वैदिक देवरी बिछुआ 9936443138*

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!