होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शादी का लालच देकर अपहरण और लूट, लुटेरी दुल्हन गिरोह का खुलासा : 9 आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त, नकद और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से वसूले लाखों रुपये

शादी का लालच देकर अपहरण ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शादी का लालच देकर अपहरण और लूट, लुटेरी दुल्हन गिरोह का खुलासा : 9 आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त, नकद और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से वसूले लाखों रुपये

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो शादी का प्रस्ताव देकर लोगों को जाल में फंसाता था और फिर उनसे लूटपाट करता था। मामला बृजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है और बड़ी रकम भी बरामद की गई है।
शादी की बातचीत से शुरू हुई साजिश
बृजपुर निवासी 43 वर्षीय बसंत लाल त्रिपाठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 15 दिन पहले विवाह के सिलसिले में उनका संपर्क उडकी सिंहपुर गांव के लल्लू चौधरी से हुआ था। 23 फरवरी को वे अपने कुछ परिचितों के साथ लड़की देखने पहुंचे। तय स्थान के रूप में मिश्रा ढाबा के पास मुलाकात हुई, जहां लल्लू चौधरी दो युवतियों और एक महिला के साथ मौजूद था।
बसंत लाल के अनुसार, बातचीत के दौरान शादी तय करने के नाम पर पैसों की मांग की गई। जब उन्होंने रकम देने से मना किया तो उन्हें धमकाया गया और वहां से भगा दिया गया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।
सफेद स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले गए
शाम करीब 7:30 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग पहुंचे और बसंत लाल त्रिपाठी को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उन्हें सुनसान इलाके की ओर ले जाया गया, जहां आरोपियों ने झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। डर के माहौल में उनसे 20 हजार रुपये नकद ले लिए गए और 80 हजार रुपये UPI के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए गए। रकम वसूलने के बाद उन्हें सुनसान रास्ते पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस की घेराबंदी
घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 26 फरवरी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पहाड़ीखेड़ा बस स्टैंड के पास घेराबंदी की गई और आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि दिव्या उर्फ नैना, अन्नू और लल्लू चौधरी सहित अन्य लोग मिलकर यह पूरा षड्यंत्र रचते थे। गिरोह शादी का झांसा देकर लोगों को बुलाता, फिर डराकर या अगवा कर उनसे पैसे ऐंठता था।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!