होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

उद्घाटन की तैयारी में दर्दनाक हादसा: सागर में टेंट लगाते समय करंट से कर्मचारी की मौत

उद्घाटन की तैयारी में दर्दनाक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

उद्घाटन की तैयारी में दर्दनाक हादसा: सागर में टेंट लगाते समय करंट से कर्मचारी की मौत

सागर। गोपालगंज क्षेत्र में निजी क्लीनिक का उद्घाटन कार्यक्रम के लिए टेंट लगाते समय करंट से टेंट कर्मचारी की मौत
गोपालगंज थाना क्षेत्र में टेंट लगाते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से एक टेंट कर्मचारी की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अमन मैरिज गार्डन के पास एक निजी क्लीनिक का आज शुक्रवार को उद्घाटन होना था। कार्यक्रम की तैयारी के दौरान टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान कर्मचारी शेखर पटेल निवासी तिली बाघराज वार्ड हाथ में पकडे लोहे का पाइप ऊपर से निकली बिजली के केबल से टकरा गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए।

घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गोपालगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!