होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर–बीना मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गल्ला मंडी पुल के पास केमिकल टैंकर पलटा

सागर–बीना मार्ग पर बड़ा हादसा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर–बीना मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गल्ला मंडी पुल के पास केमिकल टैंकर पलटा

सागर-बीना मार्ग पर गल्ला मंडी पुल के समीप मंगलवार–बुधवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे एक सड़क दुर्घटना हो गई। कोहरे के बीच चल रहा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और टैंकर का चालक व क्लीनर दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के समय घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान टैंकर का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा। लहराते हुए टैंकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर बीना की ओर से सागर की तरफ आ रहा था, जिसमें सीमेंट का केमिकल भरा हुआ था।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!