होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में बड़ा हादसा टला: तेज बहाव में कार बहने से मची अफरा-तफरी, सवारों ने कूदकर बचाई जान

सागर ज़िले के बरायठा थाना ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर ज़िले के बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरवाहा में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चार लोग अपनी कार से बरेठी से मड़ावरा लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे वे खैरवाहा गांव के नाले के रिपटा से गुजर रहे थे, तभी तेज बारिश के चलते नाले पर तेज बहाव का पानी बह रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों लोगों ने तेज बहाव को नजरअंदाज कर कार निकालने की कोशिश की। देखते ही देखते कार पानी के तेज बहाव में बहने लगी। जैसे ही कार का संतुलन बिगड़ा, उसमें सवार ड्राइवर समेत सभी लोग जान बचाने के लिए कार से कूद पड़े। किसी तरह उन्होंने पास के पेड़ों को पकड़कर खुद को बहने से बचाया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

https://www.instagram.com/reel/DL6VNlGoCIA/?igsh=Y255ejBxbms3aDgy

प्रशासन की अपील

इधर, प्रशासन ने भारी बारिश के दौरान लोगों से अपील की है कि वे किसी भी हालत में उफनते नालों, पुल-पुलियों या जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने की कोशिश न करें। प्रशासन ने कहा है कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए जलभराव वाले स्थानों पर न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचना दें।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।