होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

ड्राइवर को झपकी आने से दूध का ट्रक पलटा, घर और होटल की दीवार क्षतिग्रस्त

ड्राइवर को झपकी आने से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

ड्राइवर को झपकी आने से दूध का ट्रक पलटा, घर और होटल की दीवार क्षतिग्रस्त
बीना। खुरई रोड पर एक दूध से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें एक घर और होटल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना नेशनल हाईवे बीना-खुरई रोड पर स्थित एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के सामने हुई। जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक क्र. एमपी 06 जीए 2965 खुरई से बीना की ओर आ रहा था। ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आने से ट्रक पहले एक घर की दीवार से टकराया और फिर होटल के बाहरी हिस्से को क्षतिग्रस्त करते हुये पलट गया। ट्रक पलटने से दूध के पैकेट सड़क पर बिखर गये। घटना के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं था और होटल भी शुरू नहीं हुई थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!