होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

( सागर ) कमिश्नर के आदेश की उड़ा रहे अधिकारी कर्मचारी धज्जियां, मुख्यालय छोड़ भाग रहे

( सागर ) मालथौन। कमिश्नर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

( सागर ) मालथौन। कमिश्नर के आदेशों की जिले के मालथौन में अधिकारी कर्मचारी धज्जियां उड़ा रहे हैं। अधिकारी मुख्यालय छोड़कर भाग रहे है जिम्मेदार अधिकारी सप्ताह में एक दिन कार्यालय पहुंच रहे हैं। सागर में रहकर तहसील मुख्यालय के तमाम सरकारी कार्यालय संचालित कर रहे हैं। एक और सागर कमिश्नर ने पदभार ग्रहण करने के कुछ रोज बाद आदेश दिये थे तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर रहकर कार्य करें। लेकिन मालथौन के अधिकांश सरकारी दफ्तरों का यह आलम है कि आम जनता, हितग्राहियों को कार्यालयीन समय में दफ्तरों में अधिकारी कर्मचारी मिलते ही नहीं है। अधिकांश शासकीय अधिकारी कर्मचारी अपने मुख्यालय पर निवास न बनाकर वह अपडाउन करते है वह यह प्रथा बनाये हुये हैं वह समय से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। सप्ताह में कोई अधिकारी एक या दो दिन आते है और कर्मचारी तीन दिन दफ्तर बे समय पहुंचते है जिसका खामियाजा हितग्राहियों को भुगतना पड़ता है साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनायें प्रभावित हो रही है समय से हितग्राहियों को उन योजनाओं और समस्याओं का हल नहीं हो पाता हैं जिस कारण वह भटकने को मजबूर है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।