होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के चांदवर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया मोर, गंभीर घायल

सागर के चांदवर फाटक के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर के चांदवर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया मोर, गंभीर घायल

सागर। सानौधा थाना क्षेत्र के चांदवर रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह 9 बजे एक मोर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोर अचानक पटरी पर आ गया, तभी तेज रफ्तार ट्रेन से टकराकर दूर जा गिरा, जिससे उसके पंख और गर्दन वाले हिस्से में चोट आई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए मोर को सुरक्षित स्थान पर रखा और इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौक़े पर पहुंची। घायल मोर को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में मोरों की संख्या अधिक है और वे अक्सर दाने-पानी की तलाश में रेलवे ट्रैक तक भी पहुंच जाते हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!