होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा की व्यवस्था पर उठे सवाल

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा की व्यवस्था पर उठे सवाल

तेंदूखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों का कहना है कि आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी काम समय पर नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि केंद्र में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर नितिन खरे अक्सर समय पर उपस्थित नहीं रहते, जिसके कारण जन्म प्रमाण पत्र संबंधी कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की भी नियमित अनुपस्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार सुबह से ही लोग स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर इंतजार करते हैं, लेकिन संबंधित कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं और कई बार दोपहर लगभग 1 बजे के बाद पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि सप्ताह में दो से तीन दिन तक कर्मचारियों की अनुपस्थिति की स्थिति बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा होती है। दूर-दराज से आने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय की भी बर्बादी झेलनी पड़ रही है। कई बार महिलाएं और बुजुर्ग घंटों इंतजार के बाद बिना काम कराए वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक तेंदूखेड़ा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सीबीएमओ की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आमजन में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा जन्म प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में आमजन को इस प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All