होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ट्रेन से कटने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सागर : रेलवे ट्रैक के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ट्रेन से कटने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सागर। सानौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना-कटनी रेलवे ट्रैक पर सांजली और गिरवर के बीच स्थित रेलवे पुलिया के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और सानौधा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान लखन पिता रामदास गौड़ (25) निवासी भैंसवाही के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है और घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!