होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के वर्णी कॉलोनी में दुकान के सामने से स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुए दो युवक

सागर के वर्णी कॉलोनी में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर के वर्णी कॉलोनी में दुकान के सामने से स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुए दो युवक

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र की वर्णी कॉलोनी में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। लिंक रोड मोतीनगर निवासी फरियादी निशांत साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फरियादी के अनुसार 3 अप्रैल को दोपहर करीब 3:30 बजे उनके पिता महेश कुमार साहू वीरेन्द्र ट्रेडर्स पर सामान लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी सफेद रंग की हीरो मेस्ट्रो (MP 15 MQ 5111) दुकान के सामने खड़ी की थी। सामान लेकर लौटे तो स्कूटी मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। परिवार को फरियादी निशांत साहू ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार सुबह 9:00 बजे सामने आया है जिसमें 2 युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरी गई स्कूटी की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!