होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : रात 2 बजे ट्रेनी IPS की बड़ी रेड : जुआ फड़ से 20 गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त

सागर : रात 2 बजे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : रात 2 बजे ट्रेनी IPS की बड़ी रेड : जुआ फड़ से 20 गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से संचालित हो रहे जुआ फड़ पर ट्रेनी आईपीएस अधिकारी दीपांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रूसल्ला में लंबे समय से अवैध रूप से जुआ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर ट्रेनी आईपीएस दीपांशु ने अपनी टीम के साथ बीती रात करीब 2 बजे योजनाबद्ध तरीके से छापेमार कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये नगद, ताश की गड्डियां, महंगी कारें, अन्य मोटर वाहन, मोबाइल फोन, एक पिस्टल और छुरा सहित कुल लगभग 45 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह जुआ फड़ कुख्यात बदमाश अमित टिम्मा द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अमित टिम्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर की जाएगी ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!