होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar : 70 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Sagar : 70 लीटर अवैध ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

Sagar : 70 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Sagar / खुरई। शहरी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 70 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत लगभग 42,380 रुपये आंकी गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पठारी से सतनाई गांव के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप खुरई लाई जा रही है। सूचना मिलते ही खुरई शहरी पुलिस ने सतनाई और हरदुआ गांव के बीच मोर्चा संभाला। कुछ देर बाद तीन लोग बाइक पर शराब के थैलों के साथ दिखाई दिये। पुलिस को देखकर एक भागने में सफल हुआ, जबकि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। थाने लाकर पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कबीर वार्ड निवासी दीपक सेन और तलैया मंदिर के पास रहने वाला अंकेश उर्फ मंटू पटेल बताया। बाइक और थैलों की जांच में गोवा कंपनी की कुल 394 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!