होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

सागर : शादी का झांसा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
सागर। 16 जनवरी को फरियादिया द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 16 जनवरी को लगभग 2.30 बजे मोहल्ले में दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जो देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों में तलाश की गई, किंतु कोई सुराग नही मिला। संदेह के आधार पर मोहल्ले के दीपेश अहिरवार द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपहृत नाबालिग को दस्तयाब कर कथन दर्ज किये गये। कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 का इजाफा किया गया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की लगातार तलाश की गई। विश्वसनीय सूचना के आधार पर प्रमोद पिता चंदन अहिरवार 21 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, सत्यमामा मिश्रा, माधव सिंह, कविता, गौतम का विशेष योगदान रहा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।