होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बस ने 300 मीटर तक बाइक सवार को घसीटा, मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, मुआवजे को लेकर रोका रास्ता

सागर : बस ने 300 ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : बस ने 300 मीटर तक बाइक सवार को घसीटा, मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, मुआवजे को लेकर रोका रास्ता
सागर/खुरई। गोलनी गांव के पास रविवार शाम बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर की एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बस चालक बाइक सवार को लगभग 300 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सोमवार दोपहर खुरई-रजवांस रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। वे कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। मृतक की पहचान गोलनी गांव निवासी 38 वर्षीय अरविंद अहिरवार के रूप में हुई है। अरविंद अपने पिता धन्नालाल अहिरवार के साथ फसल कटाई के लिये हार्वेस्टर की बात करने धनोरा गांव जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की बस एमपी 02 एव्ही 6545 के चालक ने तेज बस चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक अरविंद को घसीटता हुआ ले गया और मौके से फरार हो गया। हालांकि खुरई के भूतेश्वर रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों ने उसे पकड़ लिया। दुर्घटना में अरविंद अहिरवार की मौत के बाद सोमवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन नगर पालिका के शांति वाहन से शव को गोलनी गांव के पास घटना स्थल पर लाये। यहां ग्रामीणों और परिजनों ने खुरई-रजवांस रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार डॉ. राकेश कुमार, खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह, शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीम आर्मी के सूरज बौद्ध ने बताया कि मृतक अरविंद अहिरवार मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके जाने के बाद पत्नी को परिवार चलाने में काफी परेशानी होगी। हम लोगों ने प्रशासन से मांगे रखी जिसमें मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाये। नाबालिग बच्चों के लिये चार एकड़ सरकारी भूमि, परिवार को एक करोड़ की राशि दी जाये। नाबालिग बच्चों के बड़े होने पर उनके विवाह की व्यवस्था की जाये। मृतक के परिवार को आवास की व्यवस्था की जाये। इन मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। मृतक अरविंद अहिरवार की 12 वर्षीय बेटी रवीना अहिरवार ने बताया कि वह भाई बहनों में सबसे बड़ी है। उससे छोटी बहन पल्लवी फिर पलक ओर सबसे छोटा भाई देव है। पापा अरविंद दिन रात मेहनत मजदूरी करके परिवार को जैसे तैसे चलाते थे, अब परिवार कौन चलायेगा। इसलिये हम लोगों की मांगे पूरी की जाये। तहसीलदार के आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त किया। चक्काजाम करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। खुरई तहसीलदार डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिये पटवारी को सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं। जो भी उचित मांगें होगी वह पूरी की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All