होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : चलती ट्रेन से गिरी बुजुर्ग महिला, 6 घंटे तक ट्रैक पर पड़ी रही लाश, जीआरपी की देरी पर सवाल

सागर : चलती ट्रेन से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : चलती ट्रेन से गिरी बुजुर्ग महिला, 6 घंटे तक ट्रैक पर पड़ी रही लाश, जीआरपी की देरी पर सवाल

सागर। मिर्जापुर से उज्जैन जा रही पटना-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 2 बजे जरुआखेड़ा स्टेशन के पास की है।

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के मेड़ता गांव निवासी राजेश कुमार दुबे अपनी मां शांति देवी (पति स्व. लालमानी दुबे) को इलाज के लिए उज्जैन ले जा रहे थे। राजेश कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया मेने माँ को कटनी में खाना खिलाया इसके बाद माँ सो गई थीं हम होग भी भी सो गए। रात में माँ बाथरूम जाने के लिए उठीं और इसी दौरान ट्रेन से गिर गईं।

बीना स्टेशन पहुंचने पर परिजनों को महिला के लापता होने का पता चला। इसके बाद विदिशा में उतरकर जीआरपी को सूचना दी गई। बाद में सूचना मिली कि जरुआखेड़ा के पास एक महिला ट्रैक पर पड़ी है। इसके बाद परिजनो ने जरुआ खेड़ा पहुंचकर शव की पहचान शांति देवी के रूप में की। बताया जा रहा है कि 6:00 बजे रेलवे कर्मचारियों को सूचना मिल गई थी उन्होंने 8:00 बजे जीआरपी को सूचना दी लेकिन कार्रवाई में देरी हुई और दोपहर करीब 12 बजे जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 6 घंटे तक शव ट्रैक के पास पड़ा रहा, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!