होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पति, सास-ससुर पर विवाहिता ने लगाया जलाने का आरोप, पति ने आरोपों से किया इनकार

सागर। खुरई में शुक्रवार दोपहर करीब ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर। खुरई में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे डायल 112 की टीम एक झुलसी हुई महिला को खुरई के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। महिला के साथ उसका पति भी मौजूद था। गंभीर हालत में लाई गई महिला की पहचान विदिशा जिले के पठारी निवासी 23 वर्षीय दुर्गा अहिरवार पत्नी सौरभ अहिरवार के रूप में हुई। दुर्गा की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। सूचना मिलने पर तहसीलदार डॉ. राकेश कुमार अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता के बयान दर्ज किये। दुर्गा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसका पति उसे आये दिन प्रताड़ित करता था। शुक्रवार को पति ने उससे एक लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर, दुर्गा के अनुसार उसके सास-ससुर ने हाथ पकड़े और पति सौरभ ने उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। पति सौरभ अहिरवार ने पत्नी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसका कहना है कि दुर्गा पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है, जिसे परिवार ने बचाया था। सौरभ ने बताया कि इसी वजह से वह परिवार से अलग रह रहा है और यह घटना भी दुर्गा ने स्वयं को आग लगाकर की है। पीड़िता के भाई अरुण अहिरवार ने भी ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही दुर्गा को मानसिक और शारीरिक रूप से यातनायें दी जा रही थी, जिसके चलते वह कई बार अपने मायके भी आई थी। यह घटना पठारी थाना क्षेत्र की है, इसलिए खुरई अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पठारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने विवाहिता के बयान और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्गा का उपचार जारी है और उसे सागर रेफर किया गया है। पुलिस सभी पक्षों से बयान लेकर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!