होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar news : नहीं रहे पत्रकार अमित तिवारी: कार्डियक अरेस्ट से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

Sagar news : नहीं रहे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

Sagar news : नहीं रहे पत्रकार अमित तिवारी: कार्डियक अरेस्ट से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

सागर। जैसीनगर तहसील के ग्राम देवलचौरी निवासी वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी का शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बुंदेलखंड सहित पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई।

अमित तिवारी लंबे समय से दिल्ली और भोपाल में रहकर पत्रकारिता कर रहे थे। वे Aaj Tak, MP Tak सहित कई प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों से जुड़े रहे। अपनी प्रभावशाली पत्रकारिता, बेबाक रिपोर्टिंग और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे पत्रकारों और समाज के बीच बेहद लोकप्रिय थे।

मूल रूप से सागर जिले की जैसीनगर तहसील के ग्राम देवलचौरी निवासी अमित तिवारी वर्तमान में दिल्ली में निवासरत थे। शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार साथियों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर भी लगातार लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 3 बजे नोएडा सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

अमित तिवारी के असामयिक निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। बुंदेलखंड सहित प्रदेश और देशभर के पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!