होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पुलिस ने डंठलों के ढेर में छिपा रखी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सागर : पुलिस ने डंठलों ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : पुलिस ने डंठलों के ढेर में छिपा रखी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सागर। रहली पुलिस ने खेत में रखे मक्का के डंठलों के बीच छिपा रखी अवैध शराब पकड़ी है, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बगरोन में लखन कर्मी के खेत में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही के लिये रवाना की गई। पुलिस ने खेत में पहुंचकर सर्चिंग की। छानबीन के दौरान खेत में रखे मक्का के डंठलों के ढेर में से अवैध शराब बरामद हुई। कार्रवाई में पुलिस ने मौके से चार प्लास्टिक की बोरियों में भरी रखी 370 पाव जब्त किये। शराब मिलने पर खेत पर मौजूद लखन पिता बलराम कुर्मी निवासी बगरोन को गिरफ्तार किया गया, थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में लखन ने बताया कि उसके खेत पर रखवारी का काम मिल्लू चढ़ार करता है। मेरे गांव के अंकित और मोहित घोषी को मैं जानता हूं। तीनों ने खेत में शराब छिपा रखी थी। उन्होंने मुझे शराब बेचने में जो मुनाफा होगा, उसमें से कुछ पैसा देने का लालच दिया था। जिसके बाद वे डंठलों के बीच शराब रखकर चले गये थे। मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पूछताछ में सामने आये नामों के बाद उक्त लोगों की तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!