सागर : 50 हजार की अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो आरोपी मौके से फरार
सागर/बीना। पुलिस ने शिवाजी वार्ड में अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीती रात हुई इस कार्यवाही में 50 हजार रुपये मूल्य की 500 पाव देशी शराब जब्त की गई। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये। थाना प्रभारी अनूप यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवाजी वार्ड स्थित बड़ी टंकी के पास अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग निकले, लेकिन एक आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीलेश उर्फ छोटू उर्फ बल्ली 24 बताया जो शिवाजी वार्ड बीना का निवासी है। उसने फरार हुये आरोपियों के नाम पिंकू सोनकर और राजकुमार सोनकर बताये, ये दोनों भी शिवाजी वार्ड के रहने वाले हैं। पकड़े गये आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक की बोरी और कार्टून पेटियों में रखी 500 पाव देशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है। बीना थाने के उपनिरीक्षक आर के जोरम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार हुए पिंकू सोनकर और राजकुमार सोनकर की तलाश जारी है।
सागर : 50 हजार की अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो आरोपी मौके से फरार
सागर : 50 हजार की ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







