सागर : ट्रॉली चोरी का खुलासा, तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
सागर। नरयावली थाना क्षेत्र में घटित ट्रॉली चोरी की वारदात का पुलिस ने कार्यवाही करते हुये खुलासा किया है। 2 फरवरी को फरियादी भवानी टोरे पिता गंगाराम 45 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 20 नरयावली ने थाना नरयावली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जनवरी की रात्रि अज्ञात चोर उनकी ट्रॉली चोरी कर ले गये हैं। रिपोर्ट पर थाना नरयावली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना 3 फरवरी को संदेह के आधार पर राजकुमार उर्फ राज पिता पूरन कोरी 25 वर्ष, शिवम सेन पिता रूपसिंह 19 वर्ष, नूर खान पिता सलीम खान 22 वर्ष निवासी सागर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये चोरी गई ट्रॉली को बेचना एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर का उपयोग करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 97,000 कीमत की चोरी गई ट्रॉली तथा एक ट्रैक्टर विधिवत जप्त किया गया। उपरोक्त साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय जेल वारंट पर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कपिल कुमार लाक्षाकर थाना प्रभारी नरयावली, जेपी यादव, हरिनारायण, जितेंद्र दुबे, विष्णु यादव, भरत सिंह, दिलीप गुर्जर की भूमिका रही।
सागर : ट्रॉली चोरी का खुलासा, तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
सागर : ट्रॉली चोरी का ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







