होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान

सागर : महिला ने ट्रेन ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
सागर/खुरई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक अज्ञात महिला कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई। लोको पायलट की सूझबूझ से तत्काल ब्रेक लगाने के कारण महिला की जान बच गई। घटना के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कामायनी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आ रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात महिला अचानक दौड़कर ट्रैक पर आ गई। लोको पायलट ने स्थिति को भांपते हुये बिना देरी किये तत्काल ट्रेन के ब्रेक लगाये। इस घटना के कारण ट्रेन लगभग 5 मिनट तक खड़ी रही। महिला को मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने महिला से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। बाद में महिला की पहचान रचना पति भारत अहिरवार 35 निवासी कोरासा के रूप में हुई। उसने बताया कि वह महूना जाट गांव में ईंट भट्टों पर काम करती है। रचना ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे घर से निकाल रहा था, जिससे नाराज होकर वह स्टेशन पर आ गई और ट्रेन के सामने कूद गई।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!